आईटीआई सोलन में इंटर ट्रेड कबड्डी प्रतियोगिता में रेडर को पकड़ती हुई टीम। संवाद
आईटीआई सोलन में इंटर ट्रेड कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आईटीआई सोलन के खेल मैदान में दूसरे दिन की इंटर ट्रेड कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को आठ ट्रेड की टीमें आपस में भिड़ीं और रोमांचक मुकाबलों का दौर देखने को मिला। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला फूड प्रोडक्शन जर्नल और ड्राफ्ट्समैन ट्रेड के बीच हुआ। इसमें फूड प्रोडक्शन जर्नल टीम ने 11 अंकों के अंतर से जीत हासिल की। इसके बाद वेल्डर और फिटर ट्रेड के बीच मुकाबला खेला गया। तीसरा मुकाबला मैकेनिक डीजल इंजन और ड्राफ्ट्समैन सिविल ट्रेड के बीच हुआ। इसमें ड्राफ्ट्समैन सिविल ने 9 अंकों से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का अंतिम दिन शनिवार को खेला जाएगा। इसमें फाइनल मुकाबले और विजेता टीमों का निर्णय होगा। इसके बाद छात्राओं की कबड्डी प्रतियोगिताओं और अन्य खेलों के मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे। फाइनल में पहुंचे दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सभी प्रतियोगिताओं के समापन पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में आईटीआई सोलन की प्रधानाचार्य ई. नवीन कुमारी, जीआई ई. एमके शर्मा, पुनीत पाठक, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, ज्ञान दत्त सहित आईटीआई के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
आईटीआई सोलन में इंटर ट्रेड कबड्डी प्रतियोगिता में रेडर को पकड़ती हुई टीम। संवाद