फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में इंटरनेट सर्वर फिर ठप, पर्ची और फीस काटने की रफ्तार थमी

Tue, 25 Aug 2026 12:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल के पर्ची काउंटर के पास मरीजों की लगी लंबी कतारें, घंटों किया इंतजार
विज्ञापन

इंटरनेट सर्वर पहले भी कई बार हो चुका है बंद, प्रशासन के इंटरनेट से जुड़े काम भी रुके
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को एक ओर मरीजों की भीड़ अधिक रही, तो सुबह के समय ही अस्पताल में इंटरनेट सर्वर फिर बंद हो गया। इस कारण कुछ करीब 10 मिनट के लिए मरीजों की न तो पर्ची बनीं और नहीं फीस काउंटर पर टेस्ट की फीस काटी गई। इसके बाद काउंटर के कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन के इंटरनेट को कंप्यूटर से जोड़ काम चलाना पड़ा। वहीं इंटरनेट की धीमी रफ्तार के कारण पर्ची बनाने और फीस काटने की रफ्तार भी धीमी हो गई। इस कारण मरीजों की पर्ची बनवाने और फीस कटवाने के लिए कतारों में घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
अस्पताल में पिछले काफी समय से इंटरनेट सर्वर के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट सर्वर बंद होने के कारण अस्पताल में पहले न तो मरीजों के टेस्ट हो पाते थे और न ही पर्ची बन पाती थी। ऐसे में अस्पताल प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को ऐसे समय में मोबाइल इंटरनेट का उपयोग करने के लिए कहा गया है। इस कारण पर्ची तो बनती है, लेकिन समय अधिक लगता है। वहीं इस दौरान प्रशासन के इंटरनेट से जुड़े सभी काम भी पूरी तरह से रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट की केबल में खराबी आने के कारण यह समस्या हो रही है। संबंधित कंपनी को इसे ठीक करने के लिए कहा गया है। प्रशासन कोशिश कर रहा है कि मरीजों को काउंटरों पर कोई परेशानी न हो। - डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें