फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वस्थ व संतुलित जीवन के लिए मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

विज्ञापन
बद्दी में डाबर कंपनी के कर्मचारी योगसान में  भाग लेते हुए- स्रोत- डाबर कंपनी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। भारत की प्राचीन विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में डाबर कंपनी ने एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था। प्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 से डाबर कंपनी आयुर्वेदिक जीवन शैली के लाभों के प्रति अपने कर्मचारियों को जागरूक करती आ रही है। योग केवल शारीरिक कसरत या आसनों का समूह नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को आपस में जोड़ने का एक संपूर्ण प्राचीन भारतीय विज्ञान है। आज की भाग दौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है, क्योंकि यह हमें बिना किसी दुष्प्रभाव के पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। इस मौके पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एचआर प्रमुख रितेश सिंह ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन का रास्ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें