फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मालरोड पर निकली श्री श्याम की निशान यात्रा

विज्ञापन
सोलन मालरोड पर निकली श्री श्याम की निशान यात्रा के दौरान झूमते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर के मालरोड शनिवार शाम श्री श्याम परिवार की ओर से श्री श्याम की विशाल निशान यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा मालरोड विभिन्न प्रकार की झांकियों से खचाखच भरा रहा। इस दौरान जगह-जगह से आए कलाकारों ने भी निशान यात्रा में भाग लिया। यात्रा में सबसे आगे भगवान श्री गणेश की झांकी रही। उनके पीछे कलाकारों को जत्था चलता रहा। वहीं श्री श्याम की झांकियों में उनके बाल रूप से लेकर उनके बड़े होने तक की लीलाओं को दर्शाया गया। इस दौरान यात्रा के आगे लोग नाचते गाते रहे। दोपहर बाद करीब 3 बजे शूलिनी माता मंदिर से इस भव्य निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पहले चौक बाजार, पुराने बस अड्डे और फिर मालरोड पर पहुंची। इसके बाद मालरोड से होते हुए वह सपरून गुरुद्वारा तक पहुंची। इस दौरान शहर में जगह-जगह पर भक्तों की ओर से भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें