फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीएल स्कूल कुनिहार में मनाया अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

विज्ञापन
बीएल स्कूल कुनिहार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के दौरान मौजूदलायन इको क्लब के 
विज्ञापन
विद्यार्थियों को करवाया विद्यालय के आसपास प्राकृतिक क्षेत्रों का भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस जागरूकता एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के लायन ईको क्लब की ओर से विभिन्न शैक्षणिक और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ईको क्लब प्रभारी दीनाक्षी ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को विद्यालय के आसपास के प्राकृतिक क्षेत्रों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौधों औषधीय वनस्पतियों, पेड़-पौधों, पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं का अवलोकन किया। बच्चों को स्थानीय फ्लोरा एवं फॉना के महत्व पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रकृति के विभिन्न स्वरूपों को नजदीक से देखकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी रुचि और उत्साह व्यक्त किया। इस दौरान दीनाक्षी ठाकुर ने विद्यार्थियों को पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता बचाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के चेयरमैन गोपाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में जैव विविधता का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाती हैं तथा उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें