फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ठेकेदार को धर्मपुर-सुबाथू मार्ग पर टारिंग शुरू करने के निर्देश

विज्ञापन
धर्मपुर-सुबाथू सड़क पर टारिंग से पहले नालियां बनाने का कमा शुरू। संवाद
विज्ञापन
लोक निमार्ण विभाग के सहायक अभियंता की टीम ने किया सड़क का निरीक्षण
विज्ञापन

अब लोगों को जल्द धूल-मिट्टी से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। लोक निर्माण विभाग ने धर्मपुर-सुबाथू मार्ग पर टारिंग का काम शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अमर उजाला ने इस सड़क की समस्या को कई बार प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए ठेकेदार को इसे पक्का करने के निर्देश जारी कर दिए है। जानकारी के अनुसार विभाग के इस निर्देश से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में धूल-मिट्टी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बुधवार और वीरवार को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता साहिल की टीम ने स्वयं मौके पर जाकर सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि धर्मपुर बाजार से डगरोह पुल तक टारिंग का काम इसी सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान विभाग ने बाजार के व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। जिन लोगों ने नालियों के ऊपर कंक्रीट की सीढ़ियां या चबूतरे बनाए हैं, वे उन्हें स्वयं हटा लें। नालियां साफ होने पर ही सड़क के साथ ड्रेनेज का निर्माण सुचारू रूप से हो पाएगा। कई लोगों ने आदेश मानते हुए नालियां खाली कर दी हैं, बाकी भी जल्द सहयोग करें।
जलभराव वाले क्षेत्रों में लगेगी इंटरलॉक टाइलें
सड़क को टिकाऊ बनाने के लिए विभाग ने विशेष रणनीति अपनाई है। जिन स्थानों पर पानी रुकने के कारण सड़क बार-बार टूटती है, वहां सामान्य टारिंग के बजाय इंटरलॉकिंग पेवर टाइल्स बिछाई जाएंगी। इससे सड़क की उम्र बढ़ेगी और जलभराव की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता साहिल ने बताया कि 13 करोड़ रुपये की लागत से धर्मपुर से कठनी रोड के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। फिलहाल ठेकेदार ने धर्मपुर से डगरोह पुल तक बड़े गड्ढों को पत्थर (गटका) डालकर भर दिया है, जिससे वाहन चालकों को अस्थाई राहत मिली है। अब टारिंग शुरू होने से यह मार्ग पूरी तरह चकाचक हो जाएगा।

धर्मपुर-सुबाथू सड़क पर टारिंग से पहले नालियां बनाने का कमा शुरू। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें