रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में उठाए थे मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में उठे मुद्दों पर असर दिखने लगा है। बद्दी-नालागढ़ फोरलेन का निर्माण कर रही पटेल एंड कंपनी ने दिशासूचक सुरक्षा बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार और रविवार को दूसरे दिन भी कंपनी के कर्मचारी इस काम को प्रमुखता से निपटाते रहे।
थाना प्रभारी देवराज ठाकुर की अध्यक्षता और क्लब सदस्यों ने बैठक में बद्दी-नालागढ़ फोरलेन हाइवे पर सुरक्षा संबंधी मानकों पर सवाल उठाए थे। सदस्यों ने कहा था कि फोरलेन पर कई स्थानों पर काम लगा हुआ है लेकिन न तो डायवर्शन बोर्ड लगे हैं न ही सुरक्षा संबंधी दिशासूचक बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर रिफ्लेक्टर भी गायब थे। इन तीनों कमियों के कारण जहां लोग रास्ता भटक रहे थे वहीं हादसे भी बढ़ रहे था। बैठक के बाद थाना प्रभारी देवराज ठाकुर ने पटेल एंड कंपनी को खामियों की दूर करने के निर्देश दिए थे।