फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एक ही परिसर में मीड-डे-मिल बनाने और प्रार्थना सभा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर भी औसत से रहा बहुत कमशिक्षा उपनिदेशक ने किया सूरजपुर स्कूल का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

अध्यापकों से मांगा जवाब, राइजिंग क्लस्टर के तहत कार्य करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश समेत जिला के सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों तक एक ही क्लस्टर व्यवस्था लागू की गई है जिसे राइजिंग क्लस्टर योजना नाम दिया है। सभी स्कूलों को इसके तहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कुछ स्कूल इस पर कार्य नहीं कर रहे हैं।
इसका खुलासा शुक्रवार को राजकीय उच्च और प्राथमिक स्कूल सूरजपुर के औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. शिव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उनकी टीम ने किया। पाया कि दोनों स्कूल अलग-अलग मीड-डे-मिल तैयार कर रहे हैं, वहीं एक ही परिसर होने के बाद भी प्रार्थना भी अलग-अलग की जा रही है। एक साथ लगने वाले सभी स्कूलों को राइजिंग क्लस्टर के तहत कार्य करने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके अलावा टीम ने मौके पर विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर जांचने के लिए एक टेस्ट भी लिया।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चे गणित और विज्ञान में बहुत कमजोर निकले, शिक्षा स्तर औसत से भी बहुत कम रहा। इसका जवाब भी अध्यापकों से मांगा गया है। हैरानी की बात तो यह है कि स्कूल में स्टाफ समेत अन्य सभी बेहतरीन सुविधाएं प्रदेश सरकार की ओर से दी जा रही हैं, लेकिन इसके बाद भी बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं। हालांकि स्कूल में मीड-डे-मिल की गुणवत्ता ठीक पाई गई है। जानकारी के अनुसार स्कूलों में आपसी समन्वय को बढ़ाने के लिए राइजिंग स्कूल क्लस्टर योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत सभी स्कूलों को कार्य करने के निर्देश पहले से ही विभाग ने जारी किए हैं। सभी बच्चों को शेयरिंग से खेल मैदान, आईटी लैब, शिक्षक की भी व्यवस्था प्रदान करवाने के निर्देश हैं। इसके अलावा एक ही परिसर वाले प्री प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों का एक ही छत के नीचे मीड-डे मिल बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में राइजिंग क्लस्टर के तहत कार्य करने के निर्देश दिए गए है, लेकिन सूरजपुर स्कूल में इसके तहत कार्य नहीं किया जा रहा था। इसका पता स्कूल का औचक निरीक्षण करने पर लगा। इस दौरान बच्चों का शिक्षा स्तर भी जांच गया, जोकि औसतन से बहुत कम पाया गया। इसके अलावा नालागढ़ के दो निजी स्कूलों का भी निरीक्षण किया गया, जहां पर सभी व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें