फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: इन्नरव्हील क्लब ने महिलाओं को गर्भाशय कैंसर के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
धरोट पंचायत में इन्नरव्हील क्लब की महिलाएं कार्यक्रम के दौरान। स्रोत: क्लब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सोलन। इन्नरव्हील क्लब ऑफ सोलन मिडटाउन ने ग्राम पंचायत धरोट में जागरूकता शिविर लगाकर महिलाओं को गर्भाशय कैंसर के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजू पब्याल ने की। शिविर में महिलाओं को कैंसर के लक्षण, बचाव और समय पर चिकित्सकीय जांच करवाने के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्लब ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए पट्टी कोलियां स्कूल को गोद लिया और वहां पानी की टंकी, वाटर प्यूरीफायर व डेस्क भेंट किए। इसके अलावा महिला मंडल को सोलर लाइटें व कृषि उपकरण और ईएसआई अस्पताल चंबाघाट को चिकित्सा उपकरण प्रदान किए गए। मौके पर जिला अध्यक्ष पूजा गोयल, संगीता त्रेहन, रेणु शर्मा व पवन पुरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें