फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कार्पोरेट सेक्टर रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन बहाल करे सरकार

विज्ञापन
प्रदेश कॉर्पोरेट सेक्टर के कर्मचारी बैठक करते हुए। स्रोत: संगठन - फोटो : नगरपालिका-स्टेट बैंक मार्ग के बीच सड़क पर गिरा पड़ा पेड़। स्रोत संवाद
विज्ञापन
सोलन में प्रदेश कार्पोरेट सेक्टर रिटायर्ड कर्मचारी कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक में सदस्यों ने उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश कार्पोरेट सेक्टर रिटायर्ड कर्मचारी कोर्डिनेशन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पुराने विश्राम गृह में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष बीएस चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश सरकार से कार्पोरेट सेक्टर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन को शीघ्र बहाल करने की पुरजोर मांग उठाई गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 17 दिसंबर को घुमारवीं में हुई जनसभा में पेंशन बहाली का आश्वासन दिया था। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से दोबारा आग्रह किया है कि वे अपने वादे को जल्द पूरा करें ताकि बुढ़ापे में इन कर्मचारियों को आर्थिक संबल मिल सके। जिलाध्यक्ष बीएस चौहान ने बताया कि कार्पोरेट सेक्टर के कुल 6,720 सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। बड़े दुख का विषय है कि इनमें से 672 कर्मचारियों की पेंशन का इंतजार करते-करते मृत्यु हो चुकी है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की देरी उन बुजुर्गों के साथ अन्याय है जिन्होंने जीवन भर अपनी सेवाएं दीं। कमेटी ने सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशनर संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष आत्माराम से आग्रह किया है कि वे इस गंभीर मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जल्द समय लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें