फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक ग्रामीण वित्तीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता में सहायक : शांडिल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने किया जोगिंद्रा बैंक शाखा के नए भवन का लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री धनीराम शांडिल ने जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा के नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में सहकारी बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शांडिल ने जोर दिया कि बैंक हर व्यक्ति को आर्थिक प्रणाली से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं। शांडिल ने ग्रामीण क्षेत्र के किसानों, लघु उद्यमियों और कमजोर वर्गों को बैंकिंग व वित्तीय सेवाएं प्रदान करने में सहकारी बैंकों के योगदान की सराहना की। कहा कि ये बैंक निम्न आय समूहों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। सहकारी बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। नए भवन के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार आम जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। वह सुविधाओं के विस्तार पर भी ध्यान दे रही है। उन्होंने बैंक प्रबंधन से उपभोक्ताओं को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। शांडिल ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन के लिए जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं। इनके शीघ्र निपटारे के अधिकारियों को निर्देश दिए
विज्ञापन

इस अवसर पर जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के पार्षद अंकुश सूद, बैंक के निदेशक लक्ष्मी दत्त ठाकुर, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत, बैंक के प्रबंध निदेशक पंकज सूद, उपमंडलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें