फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच : शांडिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में हिम ईरा दुकान और कैफे का किया शुभारंभ
विज्ञापन

किसानों और स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बेहतर बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने सोलन सब्जी मंडी के समीप लगभग पांच लाख रुपये की लागत से नवीनीकृत हिम ईरा भंडारण-कम-कैफे भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसे बिक्री केंद्र प्रदेश के किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को एक बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि आम जनता को भी शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारंपरिक उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे। डॉ. शांडिल ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और वोकल फॉर लोकल की भावना को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने हिम ईरा दुकान का निरीक्षण कर वहां रखे विभिन्न स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली और इस पहल से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कर्नल संजय शांडिल, एपीएमसी के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें