फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंकज वशिष्ठ को फिर मिली इनरव्हील क्लब नालागढ़ की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ इनरव्हील क्लब की कमान फिर से पंकज वशिष्ठ को सौंपी गई है। वीरवार को एक निजी होटल में आयोजित समारोह में नई कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाल लिया। प्रेम जोशी को उपाध्यक्ष, रिंचन शर्मा को सचिव, संगीता बस्सी को कोषाध्यक्ष , इंदु वैद्य को आईएसओ और दीपिका जैन को एडिटर चुना गया है। मुख्य अतिथि के रूप में ऑक्सीजन लैबोट्री की एमडी अमिता शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा बहुत ही सराहनीय किया जा रहा है। उम्मीद है इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। अध्यक्ष पंकज वशिष्ठ ने कहा कि उनकी आगामी योजना लड़कियों को टैब देने की है और दो जरूरतमंद लड़कियों की पढ़ाई की फीस का पूरा खर्च क्लब द्वारा उठाया जाएगा। इसके अलावा दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर स्कूली बच्चों के साथ त्योहार मनाकर उन्हें इनका महत्व समझाया जाएगा। इस अवसर पर 5 नए सदस्यों ने मंच की सदस्यता ग्रहण की। डीपीएस स्कूल के बच्चों ने सावन के आगमन पर शिव पार्वती को लेकर और गुरु पूर्णिमा के संदर्भ में नृत्य प्रस्तुत किया। सुमन जिंदल और नई सदस्या सोनिका बंसल ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें