फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: साई गांव की घायल महिला ने पीजीआई में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन

पिछले कई सालों ने मानसिक रूप से परेशान थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी-साई मार्ग पर दो दिन घायल अवस्था में मिली साई निवासी महिला ने पीजीआई में दम तोड़ दिया है। महिला का पोस्टमार्टम के बाद महिला का उसके परिजनों की ओर से अंतिम संस्कार किया गया। दून के साई गांव के महिला 55 वर्षीय कृष्णा पिछले कई सालों से मानसिक रूप से परेशान थी। उसका माता-पिता ने विवाह भी कराया था, लेकिन वह अपने ससुराल में नहीं रही। दो दिन पहले महिला बद्दी-साई मार्ग पर बेहोशी की हालत में मिली थी। कुछ लोग इस महिला को बद्दी अस्पताल में छोड़कर चले गए थे। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे बद्दी अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया था। बद्दी पुलिस की ओर से महिलाओं को पीजीआई पहुंचाया गया। वहीं पर वीरवार को महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम के बाद शव उसके भाई को सौंप दिया है। महिला का अंतिम संस्कार उसके गांव में किया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें