सराजमाजरा में गर्मवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को जागरूक करते हुए संस्था की प्रतिनिधि- संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। सराज माजरा सब सेंटर में आयोजित सर्वजन टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का उद्देश्य मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित गर्भावस्था एवं शिशु देखभाल को प्रोत्साहित करना रहा। सत्र के दौरान उपस्थित माताओं को गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों का सेवन, टीडी टीकाकरण और संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने माताओं को बताया कि समय पर टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाता है और यह मां के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। सत्र के दौरान माताओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने अनुभव साझा किए।