फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एमआरए डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को दी मशरूम की खेती की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। एमआरए डीएवी पब्लिक स्कूल सोलन पर्यावरण दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक विशेषज्ञ सत्र आयोजित किया गया। इसमें बागवानी विषय को केंद्र में रखा गया। इस सत्र का सफल संचालन नौणी विवि के डॉ. मनीका तोमर और डॉ. सविता जंदैक ने किया। सत्र में कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें 20 प्रतिभागी एमआरए डीएवी स्कूल सोलन से, 6 प्रतिभागी डीएवी राजगढ़, 6 डीएवी कुमारहट्टी और 4-4 प्रतिभागी डीएवी परवाणू और गीता आदर्श विद्यालय सोलन से शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र की शुरुआत डॉ. मनीका तोमर ने बागवानी के महत्व, इसकी परिभाषा, और इससे होने वाले बहुपक्षीय लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को बताया कि बागवानी केवल कृषि का एक भाग नहीं, बल्कि एक समृद्ध और सतत भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा मशरूम की खेती पर उपयोगी जानकारी साझा की। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने दोनों विशेषज्ञों और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए इस शैक्षिक सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें