फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिला की मौत के एक माह बाद, परिजनों ने दामाद पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। मानपुरा थाना में बीते माह बिहार की प्रवासी महिला ने आत्महत्या कर ली थी। अब मृतक महिला की मां गीता देवी ने अपने दामाद पर बेटी को तंग करने व दहेज मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गीता देवी ने बताया कि उसका दामाद उसकी बेटी को दहेज के नाम पर मानसिक व शारीरिक रूप से तंग करता था । इससे उसकी बेटी को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा। वर्ष 2023 में उसकी बेटी की शादी राजीव कुमार से हुई थी। शादी के बाद राजीव उसकी बेटी को लेकर मानपुरा आ गया और यहां पर निजी कंपनी में काम करता था। आरोप है कि राजीव कुछ समय के बाद उसे दहेज के नाम पर तंग करने लग गया था। इससे दुखी होकर उसकी बेटी ने मई माह में मानपुरा कमरे में जान दे दी थी। उधर, थाना प्रभारी श्याम लाल ने महिला की ओर से शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें