मुरारीलाल नर्सिंग कॉलेज की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान मौजूद नर्सिंग छात्राएं व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू के तहत मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से गड़ासर गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य जैसे की उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की गई। शिविर में मौजूद सभी लोगों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुंह का कैंसर, क्षय रोग आदि के रोकथाम के बारे में जागरूक किया। साथ ही बच्चों के टीकाकरण के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई ताकि महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सके। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है ताकि पूरा परिवार स्वस्थ रह सके।