फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अर्की कॉलेज के विद्यार्थियों को दी उद्यमिता विकास की जानकारी

विज्ञापन
अर्की महाविद्यालय में युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग ल
विज्ञापन
कार्यक्रम में वाणिज्य एवं बीसीए संकाय के 80 विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की महाविद्यालय में युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाणिज्य और बीसीए संकाय के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या सुनीता शर्मा ने की। प्राचार्या सुनीता शर्मा ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के समर्थित आरएएमपी कार्यक्रम के तहत एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) के प्रदर्शन को बढ़ाने और गति प्रदान करने के लिए उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान समय में स्वरोजगार एवं नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनना अत्यंत आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग से आए विशेषज्ञ नितीश शर्मा और सूर्य शर्मा ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के महत्व, स्वरोजगार के अवसर और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा, उन्होंने विद्यार्थियों को 3 दिवसीय और 5 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में बताया, जिसमें इच्छुक विद्यार्थी पंजीकरण कर सकते हैं और चयन उपरांत उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें