संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया। कार्यक्रम में केंद्रीय मुख्य अध्यापक रामचंद्र ने बच्चों को बाल श्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर रीडिंग स्किल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में तीनों सदनों के छह विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रात: कालीन सभा में विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के अखबार में आर्टिकल पढ़ने को दिए। मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने बताया कि सभी को बाल श्रम को निषेध करना चाहिए।