संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष विक्रम ठाकुर की अध्यक्षता में बद्दी के एसडीएम राज कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को बताया कि बद्दी के धागा उद्योग में फोर स्कीप्टर (लोडर मशीन) की चपेट में आने से एक कामगार दिनेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में फोर स्कीप्टर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महासंघ चाहता है कि चालक से अधिक जिम्मेदारी कंपनी के अध्यक्ष व चेयरमैन की है। इसलिए चेयरमैन को भी पार्टी बनाया जाएगा। एसडीएम राज कुमार ने इस बारे में उचित कार्रवाई करने की बात कही है। प्रतिनिधिमंडल ने महासंघ के महासचिव हरबंस राणा भी मौजूद रहे।