फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धुंदन स्कूल में छात्रों को कॅरिअर पर बांटी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। धुंदन स्कूल में छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कॅरिअर गाइडेंस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल ने की। कार्यक्रम राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित किया गया। इसमें जिला व सत्र न्यायालय सोलन से अधिवक्ता रमन गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को 12वीं के कॅरिअर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने लॉ करने के लिए कैसे दाखिला होता है और कितने साल की होती है, इसके बारे में जानकारी दी। साथ ही न्यायिक प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी साझा की। अपने वक्तव्य में सभी बच्चों से हर रोज अखबार पढ़ने और अपडेट रहने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें