फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मां अंबिका नगरधाम में देवी महापुराण कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला(सोलन)। भावगुड़ी पंचायत में श्रीशक्ति पीठ मां अंबिका नगरधाम में 24वें देवी महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भावगुड़ी गांव से मंदिर तक व कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। तदोपरांत प्रसिद्ध कथावाचक वेदाचार्य पीतांबर दत्त आचार्य ने प्रवचनों की अमृत वर्षा करते हुए 28 व्यासों के बारे में बताया। उन्होंने व्यास जन्म कथा को विस्तार से सुनाया। उन्होंने बताया कि देवी महापुराण के सुनने मात्र से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इससे मनुष्य जीवन मरण के चक्र से उपर उठ जाता है। उन्होंने कहा कि कथा सुनने के बाद उसे जीवन में धारण करने इसका असली लाभ मिलता है। देवी पुराण महायज्ञ आगामी 10 फरवरी तक चलेगा। 11 फरवरी को हवन व भंडारे का आयोजन होगा। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक व्यास व पुराण की विदाई का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर पंचायत प्रधान दुर्गावती शर्मा, कांति प्रकाश, राजेंद्र ठाकुर, राम नाथ गुप्ता, जिया लाल, रूपी ठाकुर, अमर लाल ठाकुर सहित सैकड़ों गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें