कंडाघाट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। स्त्रोत कॉलेज प्रबंधक
- फोटो : टूंडला की भूमि प्रबंधक संमिति के पदाधिकारी केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल से मिलकर मांग पत्र देते संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट कॉलेज में इंटरनल क्वॉलिटी एश्योरेंस सेल और कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में बैंकिंग एवं आरबीआई ऐज कॅरिअर ऑप्शन विषय पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमएल मनकोटिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। आरबीआई शिमला से शीनम कुमार और अभिषेक सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया और आरबीआई में अपने कार्यकाल से जुड़े व्यक्तिगत अनुभव साझा किए, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक कार्य-परिवेश को समझने का मौका मिला। शीनम कुमार ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आरबीआई की भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने असिस्टेंट कैडर सहित विभिन्न पदों पर होने वाली नियुक्तियों और उनके लिए पात्रता मानदंडों के बारे में बताया। अभिषेक सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर चर्चा करने के बजाय, आरबीआई में अपने कार्यानुभव, व्यक्तिगत सीख और संस्थान के भीतर उपलब्ध विभिन्न कार्यक्षेत्रों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया।