एसएनएस फाउंडेशन में कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। एसएनएस फाउंडेशन के प्रांगण में सीएमओ डॉ. अजय पाठक की मौजूदगी में मलेरिया और डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आशा वर्कर्स, फाउंडेशन के छात्र-छात्राओं और स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने साफ-सफाई बनाए रखने, पानी जमा न होने देने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी। साथ ही प्रतिभागियों से अपने आसपास के लोगों को भी इन बीमारियों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डॉ. अमित रंजन उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. ज्योति कपिल, एचई राधा, एचई मीना, एचई पदमन, एचएस दुनीचंद और सीएचओ हिमांशु शर्मा भी मौजूद रहे। एसएनएस फाउंडेशन की ओर से अंजना शर्मा, सुमन शर्मा सहित पूरा स्टाफ कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।