फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: उद्योगपतियों को दी डिजिटल चुनौतियों से निपटने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू में एमएसएमई के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन/परवाणू। प्रदेश उद्योग विभाग के परवाणू स्थित एकल खिड़की स्वीकृति एजेंसी की सदस्य सचिव राकेश बाला ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को अपनी उत्पादकता बढ़ाने के लिए स्मार्ट टूल, डिजिटल कार्य प्रणाली व अत्याधुनिक रूपरेखा व परीक्षण का प्रयोग सुनिश्चित बनाना चाहिए। वह शनिवार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के प्रदर्शन को बढ़ावा देने और गति लाना विषय पर परवाणू में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। सदस्य सचिव ने कहा कि एमएसएमई को भविष्य की डिजिटल चुनौतियों से निपटने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने उद्योगों द्वारा इंडस्ट्री 4.0 तकनीक अपनाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों से आग्रह कि सरकार द्वारा उद्योगों के लिए प्रायोजित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं ताकि सतत् वृद्धि के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सके। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के विशेषज्ञों ने इस अवसर पर कृत्रिम मेधा (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), मशीन लर्निंग (एमएल), स्मार्ट उत्पादन, क्लाउड कम्प्यूटिंग, एंटरप्राइज रिर्सोस प्लानिंग (ईआरपी), उपभोक्ता संबंध प्रबंधन (सीआरएम) सहित अन्य संबद्ध विषयों पर प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु तथा उद्योग जगत के प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी शंकाएं प्रस्तुत की जिनका समुचित निवारण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें