रामपुर स्कूल के विद्यार्थी मुरारी लाल संस्थान में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान।स्रोत: संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मुरारी लाल नर्सिंग संस्थान का दौरा किया। इस दौरान उन्हें मेडिकल सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सीपीआर देने के तरीके के बारे में भी बताया। रामपुर स्कूल के विद्यार्थी वोकेशनल विषय के फार्मेसी में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य रघुनंदन सिंह ने विद्यार्थियों को संस्थान में पोस्टर और डमी के माध्यम से हेल्थ के बारे में कई प्रकार की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि अब सीपीआर देने की जानकारी सभी को होनी जरूरी है क्योंकि रोजाना बस स्टैंड समेत सार्वजनिक स्थानों से गुजरते हैं। इन स्थानों पर अगर किसी को हार्ट अटैक जैसी दिक्कत आए तो तुरंत उपचार दिया जा सकता है और लाभ पीड़ित व्यक्ति को आसानी से मिल जाएगा।