दाड़लाघाट में अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस पर कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस मनाया गया। टेक द राइट पाथ, माई हेल्थ माई राइट विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम रेड रिबन क्लब और रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर भाषण, रंगोली, पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में आईटीआई दाड़लाघाट से जीडीए ट्रेनर स्वाति गौतम ने एड्स के फैलाव और रोकथाम के बचाव पर व्याख्यान दिया। रेड रिबन क्लब की प्रभारी सहायक आचार्य भूवि शर्मा ने बताया कि एड्स जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भ्रांतियों से जागरूक करना है। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।