फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लोगों को दी पारंपरिक अनाज व आयुष आहार की जानकारी

विज्ञापन
बद्दी के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता-
विज्ञापन
आयुष आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर बद्दी में लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। आईआरजी संस्था ने आयुष आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर बद्दी के सहयोग से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर आयुर्वेदिक जीवनशैली, पारंपरिक अनाज और आयुष आहार के महत्व को समझाना और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्षमतावर्धन करना था। कार्यक्रम के मुख्य विषयों में आयुर्वेद के सिद्धांत, पारंपरिक अनाज का महत्व और आयुष आधारित संतुलित आहार शामिल थे। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. मोनिका बंसल, डॉ. कंचन एवं डॉ. बबीता ने किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को वैज्ञानिक एवं सरल भाषा में मार्गदर्शन प्रदान किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था की स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी वर्मा, सुषमा शर्मा, ममता, संगीता चंदेल, दिनेश कुमार एवं बलजिंदर सिंह ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें