संवाद न्यूज़ एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों के संदर्भ में जानकारी दी गई। स्कॉलरशिप प्रभारी डॉ. भावना आजाद ने बताया कि विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्तियों की जानकारी देने के साथ स्कॉलरशिप फॉर्म ऑनलाइन भरने की विधि बताई गई। इसका लाभ सभी विद्यार्थियों को उठाना चाहिए। प्रियंका, दीपक, मयंक, मनप्रीत व करिश्मा ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि यह जानकारी उनके लिए बेहद सहायक सिद्ध हुई।