बद्दी किसानों को प्रशिक्षण देते हुए क्षेत्रीय अधिकारी रोहित शर्मा। संवाद
बद्दी (सोलन)। किसानों को खाद से संबंधित कई प्रकार की जानकारी दी गई। उपमंडलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ के सभागार में आयोजित रिटेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य विपणन प्रबंधक भुवनेश पठानिया ने की। इसमें 60 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।
उन्होंने किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों पर आधारित उत्पाद नैनो यूरिया तरल समेत नैनो डीएपी एवं सागरिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को एक लीटर इफको नैनो डीएपी (तरल) की 600 रुपये में क्षेत्र की सहकारी समिति के माध्यम से उपलब्ध होगी। यह पारंपरिक एनपीके, डीएपी खाद की खपत को लगभग आधा कर देगी। सोलन के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित शर्मा ने किसानों को कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए नैनो उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी। संवाद