धर्मपुर स्कूल में हुई चुनावी पाठशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। उपमंडलाधिकारी कसौली नारायण चौहान की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कमल चौहान उपस्थित रहे। इस मौके पर नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं जिसमें चित्रकला, पोस्ट लेखन व भाषण प्रतियोगिताएं शामिल रही और विद्यार्थियों को ईवीएम व वीवी पैट, एटी के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
चुनावी पाठशाला में एसडीएम कसौली ने विद्यार्थियों को निर्वाचन से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी वयस्क होने पर अपना पहचान पत्र किस प्रकार बनवा सकते हैं, निर्वाचन में होने वाली खामियां, प्रलोभन से सचेत करवाया, एक संदेश पहुंचा कि विद्यार्थी कैसे एक जागरूक मतदाता बन सकता है और अपने समाज को कैसे जागरूक कर सकता है। प्रधानाचार्य कमल चौहान ने विद्यार्थियों को कहा कि आप कल के मतदाता हैं। इसलिए बेहतर होगा कि अपने मत का प्रयोग सोच समझ कर करें ताकि देश सुरक्षित हाथों में रह सके। इस मौके पर एसएमसी प्रधान ओम प्रकाश, चुनाव पाठशाला के नोडल ऑफिसर नीलम नेगी, डॉ. धीरेंद्र सिंह पठानिया सहित अन्य स्टाफ गाना मौजूद रहे।