फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों को दी मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की जानकारी

Sat, 16 Dec 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सीसे स्कूल कंडाघाट में प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
उद्योग विभाग ने कंडाघाट स्कूल में आयोजित की स्टार्ट अप कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। उद्योग विभाग के जिला उद्योग केंद्र सोलन की ओर से शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में हिमाचल प्रदेश सरकार की स्टार्ट अप योजना के तहत कार्यशाला हुई। इसमें विभाग की स्वरोजगार के लिए छोटे-बड़े उद्यम स्थापित करने के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में उपस्थित स्कूल के 70 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को जिला उद्योग केंद्र सोलन के प्रबंधक भगत ठाकुर, प्रसार अधिकारी ओपी शर्मा और कार्यक्रम समंवयक सुनीता ने बतौर स्रोत व्यक्ति सरकार की स्वरोजगार के लिए स्टार्ट अप योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना और प्रधानमंत्री रोजगार योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 साल से अधिक आयु के व्यक्ति इन योजनाओं में कोई भी उद्यम स्थापित कर सकते हैं। कार्यशाला में इन योजनाओं के सफल उद्यमी रमेश ठाकुर, कमलेश कुमार और बिमला ने अपने अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया। सफल उद्यमी बिमला ने कृषि उत्पादों के व्यर्थ पदार्थ से बनाए गए सामान की प्रदर्शनी लगाई। प्रधानाचार्य आभा चंदेल ने प्रतिभागी बच्चों से आह्वान किया कि शिक्षा के बाद जीवन में स्वरोजगार को अपनाने के लिए कार्यशाला से मिली जानकारी का लाभ उठाएं।

सीसे स्कूल कंडाघाट में प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें