फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में कामगारों ने उठाई बसें चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर के साथ लगते उद्योगों में ठेकेदारों के रखे लोगों को परिवहन सुविधा नहीं मिलने से परेशान होना पड़ रहा है। आलम यह है कि प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के बाद लोग उद्योगों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई लोगों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धर्मपुर और आसपास के सैकड़ों लोग समीप के उद्योगों में आजीविका के लिए जुड़े हैं। कई लोग ठेकेदारों के माध्यम से कार्य कर रहे हैं लेकिन कोरोना कर्फ्यू के कारण ये लोग उद्योगों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
हालांकि, प्रदेश सरकार ने उद्योगों को खुला रखा है और यहां पर काम करने वाले लोगों को छूट भी दी है। हालांकि ठेकेदारों के माध्यम से उद्योगों में तैनात लोग परिवहन की सुविधा नहीं मिलने के कारण नहीं जा रहे हैं। अब ये लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि जल्द ट्रांसपोर्ट सुविधा को शुरू किया जाए।
विज्ञापन

उद्योगों में कार्यरत कामगार नवीन, राजेंद्र, राजेश, सीमा, कल्पना, निशा, कमलेश ने बताया कि कंपनियों में अधिकतर कामगार ठेकेदार के माध्यम से उद्योग में काम कर रहे हैं। बसें नहीं चलने से हम लोग कार्य में नहीं पहुंच पा रहे हैं, उन्हें बिना काम के ठेकेदार वेतन की अदायगी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें