फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में लगी औद्योगिक प्रदर्शनी

Wed, 02 Dec 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक नगर बद्दी में राष्ट्रीय वेंडर विकास कार्यक्रम एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ बीबीएनडीए के सीईओ ललित जैन ने किया। इस प्रदर्शनी में हिमाचल के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के करीब सात दर्जनों औद्योगिक घराने शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन


दो दिवसीय इस प्रदर्शनी का मुख्य आयोजक एमएसएमई विभाग भारत सरकार है, जबकि औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती, बीबीएनआईए व गत्ता उद्योग संघ इसमें सहयोग दे रहे हैं। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के लघु उद्योगों के लिए मार्केट डेवलप करना है ताकि उनका आर्थिक विकास हो सके। समारोह के मुख्य अतिथि बीबीएनडीए के सीईओ ललित जैन ने कहा कि एमएसएमई का यह बहुत अच्छा प्रयास है और इसमें भविष्य में विदेशों के उद्योगों को आमंत्रित किया जाना चाहिए। भविष्य में केंद्र सरकार किसी प्रकार विभाग या कार्यालय बीबीएन में खोलती है तो जमीन की कमी नहीं दी जाएगी। बीबीएनआईए के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल ने एमएसएमई की राज्य निदेशक से आग्रह किया कि विभाग का उप कार्यालय बद्दी में खोला जाए, जिससे उद्यमियों को सोलन नहीं जाना पड़े। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजीव कांसल ने कहा कि उद्यमियों को विभाग जो अनुदान राशि देता है तो उसे उद्यमियों से एडवांस न लेकर उनसे सिर्फ मार्जन मनी ले। अनुदान की राशि विभाग स्वयं अदा करे।

गत्ता उद्योग संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन में बद्दी में कच्चा माल की जांच के लिए लैब की मांग रखी। साथ ही एनएसआईसी से आग्रह किया कि यहां पर कच्चा माल उपलब्ध कराए, जिससे उन्हें कच्चा माल की समस्या न रहे। धन्यवाद प्रस्ताव में बीबीएनआईए के उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि विभाग के इस प्रयास के माध्यम से एक ही छत के नीचे उद्योगों को आने का मौका मिला है। इससे हमें एक दूसरे की जरूरतों की पता चलेगा, वहीं विपणन की समस्या भी हल होगी।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस मौके पर एमएसएमई के राज्य निदेशक सीवी शर्राफ, उपनिदेशक मेजर सिंह, उद्योग विभाग के उपनिदेशक टीआर शर्मा, एनपी कौशिक, संजय बतरा, अनिल मलिक, चेतन स्वरूप, किशोर ठाकुर, दीपक कुशवाह, सुधीर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, नीरज, विपिन गुप्ता, करुण कश्मीरी, पंकज गुप्ता, संजय भसीन, यश कंसल, केआर चंदेल, राजेश बंसल, रणेश राणा, पीएनबी के प्रबंधक हरिराम धीमान, अरुण ठाकुर, महेंद्र चौधरी, अखिल मोहन अग्रवाल, एमएसएमई के सहायक निदेशक बीरबल मीणा, ब्रह्म प्रकाश व वीर सिंह समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें