लघु उद्योग भारती ने परवाणू इकाई नप को सौंपा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। लघु उद्योग भारती की परवाणू इकाई ने शनिवार को नगर परिषद को एक पत्र सौंपा और परवाणू की समस्यों के बारे मे अवगत करवाया। पत्र में बताया कि पिछले कुछ समय से यहां से उद्योग पलायन कर चुके हैं और कई अन्य तैयारी में है। इसका मुख्य कारण सुविधाओं का अभाव हैं।
उन्होंने कहा कि परवाणू में संपत्ति कर की दरें हिमाचल की सभी नगर परिषद, नगर पालिका व नगर पंचायत में लगभग सबसे अधिक हैं। सड़कों की हालत बद से बद्त्तर है। सीवरेज लाइन कई जगह पर टूटी पड़ीं हैं, जिससे बदबू आती रहती है। कुछ जगह पर सीवर चैंबर के ढक्कन खुले पाए गए हैं।
साथ ही शहर में बंदरों व आवारा कुत्तों ने काफी आतंक मचा रखा है, जिससे की लोगों को काफी समस्या आ रही है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग उठाई।
उन्होंने सुझाव दिया कि शहर के सभी उद्योगपतियों व बुद्धिजीवियों से एक साथ मिल कर बातचीत करके एक ड्राफ्ट तैयार करें और सरकार को भेजें ताकि शहर में उद्योगों को बचाया जाए और नए उद्योगों स्थापित हो सके।