फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, आईजीएमसी रेफर

Sat, 20 Apr 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार-सुबाथू मार्ग पर गमझून के हुआ हादसा, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार सुबाथू मार्ग पर गमझून के पास एक बाइक सवार को विपरीत दिशा से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सिविल अस्पताल कुनिहार पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार थाना कुनिहार में राजेश कुमार पुत्र रूप राम निवासी गांव गमझून डाकघर हरीपुर तहसील व जिला सोलन ने शिकायत दी कि वह अपनी ड्यूटी से छुट्टी करके अपनी मोटरसाइकिल पर घर आ रहा था। जैसे ही यह गमझून स्कूल के पास पहुंचा तो कुनिहार की तरफ से एक कार तेज रफ्तार से आई और उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। कार चालक का पता अजय कुमार गांव झोल फ्लाकी डाकघर कुठेड़ा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी कुनिहार फूल सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें