फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वार्ड चार में इंडोर स्पोर्ट्स क्लब और सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई दिशा, एनएचएआई से मिले पार्षद

Fri, 21 Aug 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
टेबल टेनिस, बैडमिंटन और चेस समेत मिलेंगी कई खेल सुविधाएं
विज्ञापन

वार्ड में बुजुर्गों के बैठने के लिए अलग से की जाएगी विशेष व्यवस्था
बस स्टैंड को सुंदर बनाने और दीवारों पर वॉल पेंटिंग का भी प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन के वार्ड चार को खेल, मनोरंजन और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में जल्द ही कई नई सुविधाएं मिलने जा रही हैं। वार्ड 4 के पार्षद रोहित भारद्वाज ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से मुलाकात कर वार्ड की विभिन्न प्राथमिकताओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान पार्षद ने वार्ड में इंडोर स्पोर्ट्स क्लब विकसित करने का प्रस्ताव प्रमुखता से एनएचएआई के समक्ष रखा। इस प्रस्तावित क्लब में टेबल टेनिस, बैडमिंटन कोर्ट और चेस सहित विभिन्न इंडोर खेलों की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अलावा क्लब परिसर में वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्गों) के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था भी प्रस्तावित की गई है, ताकि सभी आयु वर्ग के लोगों को एक बेहतर स्थान मिल सके। बैठक में सालोगड़ा बस स्टैंड को सुंदर और व्यवस्थित बनाने पर भी सहमति बनी। इसके साथ ही वार्ड के विभिन्न स्थानों पर नए पार्क विकसित करने और सार्वजनिक दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी व पेंटिंग करवाकर पूरे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नगर निगम के सहयोग से वार्ड नंबर 4 को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाना हमारा संकल्प है। विकास कार्यों में स्थानीय निवासियों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। आने वाले समय में खेल, हरियाली और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर नजर आएंगे। - रोहित भारद्वाज, पार्षद, वार्ड 4 सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें