फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Fri, 16 Aug 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सलामी लेती एसपी इल्मा अफरोज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी(सोलन)। उपमंडलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने नालागढ़ उपमंडल स्थित पुराने बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने हेरिटेज पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रध्वज फहराया। उन्होंने पुलिस परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। सहायक उप निरीक्षक महेश्वर प्रसाद ने परेड का नेतृत्व किया। दिव्यांशु सिंगल ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
नालागढ़ के अल्पाइन स्कूल की निदेशक प्रेमलता जोशी ने ध्वजारोहण फहराया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। शिवालिक पब्लिक स्कूल पंजेहरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किया। इनरव्हील क्लब नालागढ़ रॉयल्स ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बेलीदयोड़ में कार्यक्रम किया। इसके बाद भारतीय इतिहास और स्वतंत्रता पर एक छोटी प्रश्नोत्तरी कराई गई, जिसमें देश की समृद्ध विरासत और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में छात्रों के ज्ञान का परीक्षण किया गया। बघेरी स्थित अल्ट्राटेक कंपनी की ओर से चलाए जा रहे सिलाई एवं कंप्यूटर सेंटर पंडियाना में पांचवां स्थापना दिवस मनाया गया है। इस अवसर पर कंपनी के यूनिट हेड अमित दुबे ने केक काटकर सभी को बधाई दी और 20 प्रशिक्षु लड़कियों को सिलाई सीखने की सामग्री बांटी।
विज्ञापन

बद्दी की दीपक स्पिनिंग मिल व लोदीमाजरा स्थित कलर इंडिया कंपनी में हुए कार्यक्रम मे सेवानिवृत्त सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने बतौर मुख्यअतिथि झंडा फहराया। पूर्व सैनिक लीग नालागढ़ द्वारा स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष की भांति नालागढ़ के पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद शहीद स्मारक पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी और सामुदायिक भावना परिसर में पौधे रोपे।



इनसेट
न्यू ज्ञान धाम पब्लिक स्कूल नालागढ़ में प्रबंधक राजखान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और ध्वजारोहण किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा ने देश की स्थापना का सम्मान किया और छात्र संगठन ने गौरव और देशभक्ति का प्रदर्शन किया गया।

इनसेट
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर बद्दी की एसपी इल्मा अफरोज ने अधीक्षक कार्यालय बद्दी में ध्वजारोहण किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशंसापत्र प्रदान किए। मानपुरा में गुरुदास कॉलोनी कृष्ण कॉप्लेक्स स्थित वर्मा शिक्षण संस्थान भूड़ में कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर एसएचओ मानपुरा श्याम लाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन


इनसेट
न्यू नालागढ़ में मनाया स्वतंत्रता दिवस।
नालागढ़। प्राइम रोज पब्लिक स्कूल न्यू नालागढ़ में हुए कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने मार्च पास्ट किया। अध्यक्ष गुरचरण सिंह व प्रबंध निदेशक ज्ञानदीप सिंह ने स्कूल प्रांगण में ध्वजारोहण किया व राष्ट्रगान कर झंडे को सलामी दी। । इस दौरान पौधे भी रोपे गए। गुरचरण सिंह ने कहा कि हमें शिक्षा के क्षेत्र में समाज के लिए बहुत कुछ करना है। विकास की कोई सीमा नहीं है। हम प्रण लें कि हम ईमानदारी, मेहनत तथा सद्भावना के साथ कार्य करेंगे। सभी बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दीं। प्रबंध निदेशक ज्ञानदीप सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें