15 अगस्त को डैम साइट बीशा साधूपुल के पास थी टीम
आरोपी को गिरफ्तार कर की जा रही है पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कंडाघाट पुलिस ने एक नेपाली व्यक्ति को 2 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को थाना कंडाघाट की पुलिस टीम गश्त पर डैम साइट बीशा साधूपुल बायश्केशन के पास मौजूद थी तो उसी समय एक व्यक्ति द्वारा अफीम की तस्करी होने की गुप्त सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति जिसका सूरज गुप्ता पुत्र रंगी लाल गुप्ता निवासी गांव व डाकघर पुरैनी तहसील नेपालगंज जिला बांके आंचल भैरी नेपाल मालूम हुआ को काबू करके उससे करीब 2 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के आपराधिक रिकार्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच जारी है।