हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ का जिला स्तरीय स्थापना दिवस अर्की में मनाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ का जिला स्तरीय स्थापना दिवस अर्की में मनाया गया। संघ के जिला प्रधान जेएन शर्मा ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्थानीय इकाई प्रधान मदन लाल गर्ग इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। संघ के प्रेस सचिव रोशनलाल वर्मा ने कहा कि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशन भोगियों को मिलने वाला लाभ उनकी मूल पेंशन में शामिल किए जाए।
उन्होंने प्रदेश सरकार से संघ की मुख्य मांगों पर कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए चिकित्सा भत्ता पंजाब की तर्ज पर पांच सौ रुपये प्रति माह करने तथा लंबित मेडिकल बिलों सहित एचआरटीसी पेंशनरों की पेंशन का भुगतान शीघ्र करने की मांग की।
इस मौके पर जेएन शर्मा, बीएल खन्ना, राजेंद्र, दिनेश, राम लाल परिहार, इंद्र सिंह पाल, गोपाल दास वर्मा, चंदू राम ठाकुर, सावित्री वर्मा, कृष्णा गुप्ता, शकुंतला राणा, सुरेश चंद, सुरेंद्र त्यागी, जीआर शर्मा और श्याम चंद आदि उपस्थित थे।