फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कलश यात्रा के साथ रतवाड़ी में भागवत पुराण कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
रतवाड़ी के माली माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पहले दिन श्रीमद् देवी भागवत पुराण की कथा सुनाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ उप मंडल के पहाड़ी क्षेत्र रतवाड़ी में वीरवार को नवरात्रि के शुभ अवसर पर काली माता मंदिर में श्रीमद्भागवत पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इसमें आचार्य वासुदेव गर्ग 9 दिनों तक श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा सुनाएंगे। वीरवार सुबह महिलाओं ने कलश यात्रा का आयोजन किया। इसमें गांव के कुएं से पानी भरकर बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली, जो काली माता मंदिर तक पहुंची। इसके बाद कलश की स्थापना की गई।
विज्ञापन

कथा के पहले दिन आचार्य वासुदेव गर्ग ने श्रीमद् देवी भागवत पुराण के महात्म्य के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् देवी भागवत पुराण सभी शास्त्रों तथा धार्मिक ग्रंथों में महान है। इसके सामने बड़े-बड़े तीर्थ और व्रत नगण्य हैं। इस पुराण के सुनने से पाप सूखे वन की भांति जलकर नष्ट हो जाते हैं, जिससे मनुष्य को शोक, क्लेश, दुख आदि नहीं भोगने पड़ते। जिस प्रकार सूर्य के प्रकाश के सामने अंधकार छंट जाता है, उसी प्रकार भागवत पुराण के श्रवण से मनुष्य के सभी कष्ट, व्याधियां और संकोच समाप्त हो जाते हैं। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा। 11 अक्तूबर को पूर्णाहुति होगी और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मुख्य यजमान जगत राम के अलावा भगत राम, ईश्वर , वचन सिंह, श्याम लाल ,राम चंद, प्रेम चंद के अलावा अन्य ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें