फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दवा कंपनी के स्क्रैप यार्ड में लगी आग, दो लाख का नुकसान

Sat, 25 May 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बागवानियां में दवा कंपनी के स्क्रैप यार्ड में लगी आग बुझाते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नालागढ़ में स्थित कंपनी का है यार्ड, कुछ दिनों से बंद है कंपनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। बागवानियां स्थित एक दवा कंपनी के स्क्रैप यार्ड में आग लगने से करीब दो लाख का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड ने आग पर डेढ़ घंटे में काबू पाया। आग से कंपनी के स्क्रैप यार्ड में रखा कबाड़ जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद अचानक बागवानियां स्थित दवा कंपनी टेन स्टार के स्क्रैप यार्ड में आग लग गई। कंपनी में तैनात कर्मचारियों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ऑफिसर जयपाल चंदेल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे में उन्होंने आग पर काबू पा लिया। इस स्क्रैप यार्ड के साथ लिब्रा ऑटो मोबाइल व आवासीय कॉलोनी भी है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग ने तीन वाहन एक साथ लगा दिए चारों ओर से पानी डाल कर आग को बुझाया गया। बताया जा रहा है कि कंपनी कुछ दिनों से बंद है। आग से करीब दो लाख का नुकसान होने का अनुमान है। उधर, इसकी पुष्टि एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें