फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में पानी की किल्लत... निर्माण कार्यों पर रोक

Sat, 25 May 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में निर्माण कार्य करने वालों की होगी जांच
विज्ञापन

नगर निगम निर्माण के लिए नहीं देगा पानी
एक माह तक लोगों को अपने स्तर पर करनी होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर पेयजल के संकट को लेकर नगर निगम ने निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। अब नगर निगम निर्माण कार्य करवाने के लिए पानी का आवंटन नहीं करेगा। लोग अपने स्तर पर ही पानी की व्यवस्था करने के बाद निर्माण कार्य करवा सकेंगे। इन दिनों बढ़ती गर्मी और शहर में लगातार बढ़ती जा रही पानी की किल्लत को देखते हुए निगम ने यह निर्णय लिया है।
यह आदेश आगामी एक माह तक लागू रहेंगे। वहीं, कर्मचारियों को भी निर्माण कार्यों पर नजर रखने के लिए कहा है और कार्यों में प्रयोग होने वाला पानी कहां से आ रहा है। इसकी पता लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि पानी के व्यर्थ बहाव को रोका जा सके। अगर कोई निर्माण कार्यों को लेकर नगर निगम की ओर से दिए जाने वाले पानी का प्रयोग करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि शहर में पानी की किल्लत होने पर भी लोग निर्माण कार्यों को नहीं रोक रहे हैं। वार्डों में लोगों की ओर से निर्माण कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं। अभी तक कई जगहों में लोग नगर निगम की ओर से दिए जाने वाले पानी का ही प्रयोग निर्माण कार्यों में भी कर रहे थे। ऐसे में पानी की खपत भी शहर में अधिक हो गई। वहीं गर्मियां होने से पानी की मांग भी बढ़ गई। इन दिनों जल शक्ति विभाग से भी पानी कम मात्रा में दिया जा रहा है। शहर में एक करोड़ लीटर पानी की रोजाना की आवश्यकता है। लेकिन इतना पानी नहीं मिल रहा है। इससे निगम की ओर से पेयजल की शहर में पांचवें दिन सप्लाई दी जा रही है।

इनसेट
शनिवार सुबह तक 57 लाख की स्टोरेज
नगर निगम के पास शनिवार सुबह तक 57 लाख लीटर पानी की स्टोरेज थी। शनिवार को लक्कड़ बाजार, ठोडो ग्राउंड, सन्नी साइड समेत अन्य जगहों पर पानी आवंटन पांचवें दिन किया गया। जबकि डिग्री कॉलेज समेत राजगढ़ रोड पर पानी की सप्लाई अब रविवार को दी जाएगी। गर्मियों में लगातार पानी को लेकर लोग परेशान हो रहे हैं। शहर में पानी की किल्लत को पूरा करना मुश्किल हो रहा है।

इनसेट
पानी कनेक्शन पर भी रोक
नगर निगम ने पानी की कमी को देखते हुए नए पानी के कनेक्शन देने के लिए भी रोक लगा दी है। हालांकि सरकार की ओर से यह रोक एक अप्रैल से लगी हुई है। लेकिन अब निगम ने आपातस्थिति में भी पानी का कनेक्शन न देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


इनसेट
शहर में पानी की किल्लत को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह शहर में हो रहे निर्माण कार्यों को रुकवा दें। साथ ही निर्माण कार्यों पर रोक लगा दें ताकि पानी की समस्या से लोग परेशान न हों।
-ऊषा शर्मा
महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें