फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गिरि पेयजल योजना की राइजिंग मेन में तकनीकी खराबी, कम आएगा पानी

Thu, 05 Sep 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सप्लाई के अनुसार ही निगम आवंटित करेगा पानी
विज्ञापन

शहरवासियों को करना होगा पेयजल किल्लत का सामना
वर्तमान में वार्डों में पांचवें दिन हो रही पानी की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पानी की किल्लत को कम करने वाली गिरि पेयजल योजना की राइजिंग मेन में तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण पानी की एक लेन को बंद कर दिया गया है। तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए जल शक्ति विभाग को दो से तीन दिन लग जाएंगे। गिरि योजना की मोटर बंद होने से शहर के भंडारण टैंकों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंचेगा।
ऐसे में नगर निगम को सप्लाई के अनुसार ही पानी का आवंटन करना होगा। इस कारण शहर में फिर पानी की किल्लत का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। पहले ही शहर में लोगों को पांचवें दिन पानी की सप्लाई मिल रही है। अब पानी कम आने से दिन और बढ़ सकते हैं। हालांकि निगम दावा कर रहा है कि शहर में किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं आने दी जाएगी। नगर निगम के पानी आवंटन ग्राफ के अनुसार वीरवार सुबह तक गिरि पेयजल योजना से करीब 10.6 लाख लीटर पानी आया है। जबकि टैंकों में 90 लाख लीटर की स्टोरेज भी थी। इस पानी से निगम ने चंबाघाट, एमईएस, पुराना कथेड़, डिग्री कॉलेज, टैंक रोड, मधुवन कॉलोनी और शूलिनी एंक्लेव में पानी की आपूर्ति की।
विज्ञापन

गौर रहे कि शहर में गिरि और अश्वनी पेयजल योजना के सहारे शहर के मुख्य टैंकों में पानी की सप्लाई आती है। इसके बाद नगर निगम इसका आवंटन करता है। लेकिन कुछ दिनों से गिरि पेयजल योजना की राइजिंग मेन में दिक्कत आ गई । इसे देखते हुए जल शक्ति विभाग ने नगर निगम को मरम्मत के बारे में बताया और सप्लाई के अनुसार ही कुछ दिन पानी का आवंटन करने के लिए कहा है। गिरि योजना से वर्तमान में 30 लाख लीटर दो मोटरों के सहारे लिफ्ट किया जा रहा है। जबकि आम दिनों में विभाग करीब 70 से 80 लाख लीटर पानी लिफ्ट करता था। अब आगामी दो-तीन दिन पर्याप्त मात्रा से कम पानी आने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इनसेट
गिरि पेयजल योजना में राइजिंग मेन में तकनीकी खराबी आने के बाद मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसमें दो से तीन दिन लग जाएंगे। हालांकि नगर निगम को पानी दिया जा रहा है। जैसे ही मरम्मत कार्य पूरा होगा तो चारों मोटरों से पानी लिफ्ट होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-ई. एन सिंह
सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग सोलन
इनसेट
शहर के लोगों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए कोशिश की जा रही है। जल शक्ति विभाग ने राइजिंग मेन में तकनीकी खराबी आने के बारे में बताया है। लोगों से आग्रह है कि आगामी कुछ दिन पानी के व्यर्थ बहाव को रोकें।
-ऊषा शर्मा
महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें