फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 12 स्कूलों के मेधावी और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किए सम्मानित

Thu, 19 Sep 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज सेवा के लिए गिरधारी लाल कश्यप को किया सम्मानित
विज्ञापन

एसडीएम विवेक महाजन ने बतौर मुख्यातिथि किए पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। सूरजपुर महलोग की अग्रणी सामाजिक संस्था विद्या देवी मानव सेवा ट्रस्ट ने विद्या गौरव पुरस्कार वितरण समारोह किया। न्यू माडल स्कूल बरोटीवाला में आयोजित समारोह में क्षेत्र के 12 स्कूलों के दसवीं और जमा दो के छात्र छात्राओं को विद्या गौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मानव सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि स्कूलों में वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त बरोटीवाला और महलोग क्षेत्र की उन महान विभूतियों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में कड़ा परिश्रम करते हुए समाज में अलग स्थान बनाया है।
विज्ञापन

इसमें धौलर के पंडित इंद्र सेन शर्मा और पट्टा नाली पंचायत के हेतराम कैंथा को संगीत और कला के क्षेत्र में, बलियाना के सेवानिवृत्त कमांडर सुच्चा सिंह नौसेना में सेवा के लिए, झाड़माजरी के सुगन चंद धीमान को उत्कृष्ट लेखन, सलगा महलोग के गिरधारी लाल कश्यप को समाज सेवा और पत्रकारिता, डाॅ. रूप किशोर ठाकुर को योग और पत्रकारिता, सूरजपुर के नायब तहसीलदार अनिल ठाकुर को सरकारी सेवा और मंधाला के कुनाल मेहता को खेल के क्षेत्र में देश में नाम कमाने के लिए प्राप्त किया। बद्दी के एसडीएम विवेक महाजन ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने ट्रस्ट की ओर से बच्चों को धार्मिक पुस्तक गीता उपहार स्वरूप देने पर खुशी जताई। इससे पूर्व एसडीएम ने विद्यालय में पहुंचने पर पौधरोपण किया। अतिथियों का स्वागत सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार वीरेंद्र ठाकुर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें