फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दंपती से मारपीट के मामले में आईओ व एएसआई गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2024 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों को अदालत में पेश कर लिया पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

पुलिस रिमांड में दंपती को पीटने व प्रताड़ित करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। थाना नालागढ़ में दंपती के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने के मामले में एसआईटी ने जांच अधिकारी और एएसआई को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले एसआईटी ने महिला कांस्टेबल व पूर्व थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया था। इन दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां पर उन्हें पुलिस रिमांड पर ले लिया गया। अभी भी मामले में एक डीएसपी और एक अन्य कर्मी फरार है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने बीते माह नालागढ़ पुलिस थाना में मारपीट करने के आरोपी डीएसपी समेत छह पुलिस कर्मियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं, इन पुलिसकर्मियों में से सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट से भी इन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद एसआईटी ने एक महिला कांस्टेबल व पूर्व थाना प्रभारी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जांच अधिकारी व एएसआई को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि थाना नालागढ़ के तहत आरोपी 6 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने पुलिस रिमांड के दौरान पति-पत्नी को प्रताड़ित किया जिससे युवक के कान के अंदर गंभीर चोंटे पहुंची जबकि महिला ने भी पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप जड़े थे। पति-पत्नी जबरन वसूली व जाली सर्टिफिकेट के मामले में दोषी चल रहे थे।
विज्ञापन

उधर, डीआईजी क्राइम डीके चौधरी ने बताया कि उक्त मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें जांच अधिकारी व एएसआई को गिरफ्तार किया है। बाकी फरार चल रहे पुलिस कर्मियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें