फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पहले चरण में 56 वार्ड सदस्यों को सिखाए अधिकार और नियमों के गुर

Fri, 04 Sep 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
धर्मपुर खंड में पंचायत वार्ड सदस्य प्रशिक्षण में भाग लेते हुए। संवाद
विज्ञापन
धर्मपुर में आठ पंचायतों के वार्ड सदस्यों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
विज्ञापन

ई-ग्राम स्वराज, डिजिटल बोर्ड और योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। विकास खंड धर्मपुर में 26 पंचायतों के वार्ड सदस्यों के लिए आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविर के पहले चरण का समापन हो गया है। चार दिवसीय इस बुनियादी प्रशिक्षण शिविर में आठ पंचायतों के कुल 56 वार्ड सदस्यों ने भाग लिया, जिन्हें पंचायती राज नियमों और आगामी पांच वर्षों की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी मुहैया कराई गई।
समापन अवसर पर बीडीओ धर्मपुर धनीराम पंवर और पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया। शिविर के दौरान नौ थीम के 19 बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। प्रातःकालीन सत्र के पहले चरण में कामगार कल्याण बोर्ड की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। द्वितीय चरण में विकास खंड कर्मचारी रिंकू ने डिजिटल बोर्ड के माध्यम से प्रतिनिधियों को समझाया कि हर पंचायत को अपनी थीम-आधारित योजना चुनकर विकास कार्य कराने होंगे। उन्होंने कहा कि पंचायतों का मुख्य लक्ष्य भुखमरी समाप्त करना और यह सुनिश्चित करना होना चाहिए कि हर परिवार को दो वक्त का भोजन मिले। उन्होंने बताया कि वर्ष 1947 में जहां औसत आयु 31 वर्ष थी, वहीं आज यह बढ़कर 65 वर्ष हो चुकी है। कर्मचारी ने सदस्यों को प्रेरित किया कि वे पंचायत स्तर पर छोटे-छोटे उद्योग स्थापित करवाकर युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को रोजगार से जोड़ें। इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन, जल-स्थल संरक्षण, ऊर्जा विकास और न्याय संबंधी संस्थानों की स्थापना पर भी जोर दिया गया। सायंकालीन सत्र में प्रतिनिधियों को सूचना का अधिकार, सर्विस गारंटी एक्ट और ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
डिजिटल माध्यम से मिलेंगे ई-प्रमाणपत्र
प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद बीडीओ धनीराम पंवर ने बताया कि दोनों सत्रों में भाग लेने वाले सभी 56 वार्ड सदस्यों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर ई-प्रमाणपत्र भेज दिए जाएंगे। सभी सदस्य इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

धर्मपुर खंड में पंचायत वार्ड सदस्य प्रशिक्षण में भाग लेते हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें