फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बाडुबाड़ा मंदिर दाड़लाघाट में भागवत कथा में सुनाए श्रीकृष्ण लालीओं के प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। बाडुबाडा मंदिर दाड़लाघाट में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा वाचक आचार्य हरि जी महाराज ने श्रोताओं को कृष्ण भक्ति में मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने कृष्ण लीलाओं का वर्णन करते हुए कथा के बीच कई ऐसे प्रसंग सुनाए जो वर्तमान युग में समाज में फैल रही बुराइयों को दूर करने के लिए आवश्यक है। आचार्य हरि जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानवता के मूल मंत्र को विकसित करने के लिए एक वरदान है। इसके श्रवण मात्र से भक्तों का मंत्र शुद्ध होता है उसका सब भांति कल्याण होता है। मंदिर कमेटी के सचिव श्याम चौधरी ने बताया कि आयोजन में इस बार अंबुजा सीमेंट कंपनी बढ़-चढ़कर मंदिर कमेटी का सहयोग कर रही है। कंपनी के मुखिया मनोज सक्सेना प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा में भाग लेने के साथ-साथ संपूर्ण कथा का रसास्वादन कर रहे हैं। इस मौके पर श्याम चौधरी, पुष्पेंद्र शर्मा, भूपेंद्र गांधी, नरेश गिट्टू, लोक राम, राम कृष्ण बंसल, कमल ठाकुर, लायक राम, जय देव ठाकुर जेडी सहित अन्य बाडुबाड़ा मंदिर कमेटी के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें