फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ओटीपी एवं पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ न करें शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
एलआर संस्थान सोलन में एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों साइबर क्राइम पर किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एलआर संस्थान के बीएड विभाग सोलन में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान तीसरे दिन की शुरुआत साइबर क्राइम पर थिंक बिफोर यू क्लिक थीम के साथ हुई। इस सत्र में लॉ विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ. अनीता वर्मा ने बीएड एनएसएस वॉलंटियर्स को साइबर ठगी के कारणों और उनसे बचने के उपायों के बारे में व्याख्यान से जागरूक किया। द्वितीय सत्र के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान की अगुआई में क्यार गांव में ग्रामीणों एवं दुकानदारों को साइबर सिक्योरिटी थीम के तहत मोबाइल के ओटीपी एवं पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करने एवं किसी अनजान मैसेज पर क्लिक न करने का संदेश दिया। एलआर संस्थान की निदेशक (छात्र गुणवत्ता एवं कल्याण) शची सिंह ने स्टे सेफ ऑनलाइन मोटो देकर बच्चों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचने के लिए 10 मुख्य बिंदुओं पर जागरूक किया। एनएसएस को-ऑर्डिनेटर मेघा ठाकुर ने सात दिनों के दौरान होने वाली गतिविधियों का लेखा-जोखा दिया। कार्यक्रम के दौरान एलआर बीएड विभाग की प्रधानाचार्य डॉक्टर निशा शर्मा ने बीएड एनएसएस वॉलंटियर्स को राष्ट्रीय सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अधिक से अधिक हिस्सा लेने तथा पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सन्होल पंचायत की प्रधान कुसुम ठाकुर, वार्ड सदस्य हीरा देवी, संस्थान के शैक्षणिक निदेशक डॉ. पीपी शर्मा, पूर्व निदेशक शैक्षिक एवं लॉ विभाग के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी नेंटा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें